खाकी का ‘हिजाब’ पर वार, पत्रकारों में हाहाकार! दिल्ली पुलिस की हैवानियत पर बरेली में फूटा गुस्सा, राष्ट्रपति से न्याय की गुहार!

आंवला (बरेली):दिल्ली से आई एक शर्मनाक और दिल दहला देने वाली खबर ने पूरे देश के मीडिया जगत को हिला कर रख दिया है! देश की राजधानी में कानून के रखवालों ने ही कानून की धज्जियां उड़ाते हुए दो महिला पत्रकारों पर वो जुल्म ढाए हैं, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। इस ‘पुलिसिया गुंडागर्दी’ के खिलाफ ‘द जर्नलिस्ट एसोसिएशन’ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश डी यादव जी के निर्देशन पर खुली बगावत का बिगुल फूंक दिया है।संगठन के शेरों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक बेहद कड़क ज्ञापन एसडीएम आंवला को थमाते हुए सीधे शब्दों में चेतावनी दे दी है—”दोषियों को जेल भेजो, नहीं तो देशव्यापी आंदोलन झेलने के लिए तैयार रहो!”😡 साकेत थाने में ‘हैवानियत’ की सारी हदें पार!मिली जानकारी के मुताबिक, दक्षिण दिल्ली के साकेत इलाके में जब डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म की जांबाज महिला पत्रकार शाहीन खान और नफीसा खान अपने फर्ज की राह पर थीं और कवरेज कर रही थीं, तभी दिल्ली पुलिस के कुछ कर्मियों ने उन्हें न सिर्फ रोका, बल्कि उनके साथ जानवरों जैसा सलूक किया।आरोप इतने संगीन हैं कि सुनकर खून खौल उठे:थाने में बंद कर पीटा: आरोप है कि दोनों महिला पत्रकारों को जबरन घसीटते हुए साकेत थाने ले जाया गया और बंद कमरे में बर्बरतापूर्वक पीटा गया।धार्मिक पहचान (हिजाब) पर गंदा हमला: शारीरिक टॉर्चर तो किया ही गया, साथ ही पुलिसकर्मियों ने उनकी धार्मिक पहचान (हिजाब) को लेकर बेहद भद्दी, अमर्यादित और सांप्रदायिक टिप्पणियां कीं।चोटों के निशान दे रहे गवाही: सोशल मीडिया पर जब पीड़ित महिला पत्रकारों के शरीर पर आए नीले और गहरे जख्मों के निशान वायरल हुए, तो पूरे देश का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।🔥 “प्रेस की आजादी का गला घोंटा, हम चुप नहीं बैठेंगे!”जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पुलिसिया लीपापोती को बेनकाब करते हुए कहा, “एक तरफ सरकार महिला सुरक्षा के दमगजे मारती है, और दूसरी तरफ देश की नाक (दिल्ली) के नीचे रक्षक ही भक्षक बने बैठे हैं। यह प्रेस की स्वतंत्रता का सरेआम कत्ल है।” उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस मामले को दबाने की चाहे जितनी कोशिश कर ले, पत्रकारों का खून अब खौल चुका है।🤝 मैदान में उतरे दिग्गज: एसडीएम दफ्तर पर प्रदर्शन पुलिसिया दमन के खिलाफ ज्ञापन सौंपने के दौरान पत्रकार संगठन के बड़े दिग्गज जमीन पर उतरे। मौके पर मुख्य रूप से: प्रदेश महासचिव अवधेश यादव, मंडल संरक्षक बीएस चन्देल, मंडल अध्यक्ष निवास यादव, मंडल सचिव अशोक आर्य, मंडल सदस्य अदनान खान, जिला संरक्षक सुधीर कुमार आचार्य, जिला अध्यक्ष शहंशाह, जिला उपाध्यक्ष सूरज सागर, बबलू सागर जिला महामंत्री, जिला सचिव चन्दन शर्मा,जिला सदस्य अर्जुन दिवाकर,
तहसील संरक्षक, संत प्रसाद शर्मा, तहसील अध्यक्ष राजकमल चौहान, निरंजन मौर्य तहसील उपाध्यक्ष, रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार, ब्लॉक उपाध्यक्ष नेत्रपाल वर्मा, मझगवा ब्लॉक अध्यक्ष रवि साहू, ब्लाक महासचिव विपिन श्रीवास्तव, वरिष्ठ संवाददाता रंन्जीत बिसारिया, मोहम्मद आजाद सैफी, रितेश वर्मा, सहित कई पत्रकार मौजूद रहे

Leave a Comment