प्रयागराज, जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती विनीता सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) के तैयारियों के प्रगति की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय बैठक संगम सभागार में आहूत की गई। उक्त बैठक में समस्त चार्ज अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी बैठक प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान निम्न बिन्दुओ पर चर्चा की गई।

जनगणना 2027 के प्रथम चरण (सूचीकरण एवं मकानों की गणना) सम्बन्ध में पापलेशन कवरेज के प्रगणक ब्लाक, जिस एच.एल.बी. में 850 से ज्यादा पापुलेशन (जनसंख्या) हो, उस एच.एल.बी. को सब ई.बी. ब्लाक का गठन करने का समस्त चार्ज अधिकारियों को एक्सल सीट पर ई.बी. गठन का निर्देश दिया गया।

जनगणना 2027 के डी०सी०एच०बी. फील्ड कार्य हेतु समस्त चार्जों में लगाये गये कार्मिक को स्वीकृत धनराशि को नियमानुसार प्राप्ति, विवरण अभिलेखों के रख-रखाव के निर्देश दिये गये।

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण हेतु समस्त चाजों के द्वारा प्रगणक / सुपरवाईजर के डिटेल एक्सल सीट पर तैयार करते हुए कन्ट्रोल रजिस्टर को कम्प्लीट करते हुए दिनांक 15 सितम्बर 2026 जनगणना कार्य निदेशालय लखनऊ को प्रेषित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण जनसंख्या की गणना हेतु जिला स्तरीय एवं चार्ज स्तरीय अधिकारियों आदि के फील्ड ट्रेनर / सुपरवाइजर / प्रगणक के प्रशिक्षण के सम्बन्ध में कार्य योजना तैयार करने हेतु निर्देश दिये गये।

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण व्यक्ति के गणना हेतु मानक संचालन प्रकिया (एस.ओ.पी.) के क्रियान्वयन के लिए अन्तर्गत ही कार्य किया जाए।

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण हेतु 06 माह में सेवानिवृत्त / स्थानान्तरण /असाध्य रोग से पीडित कर्मचारियों की सूचना एवं प्रगणक / सुपरवाइजर / फील्ड ट्रेनर की बैंक सम्बन्धी सूचना निर्धारित प्रारूप पर विवरण संकलित किये जाने हेतु समस्त चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिये गये।

जिलाधिकारी द्वारा समस्त चार्ज अधिकारियों व जिला स्तरीय अधिकारियों निर्देशित किया गया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सकुशल सम्पन कराना सुनिश्चित करें, किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला जनगणना अधिकारी को अवगत कराते मार्गदर्शन लेना सुनिश्चित करें।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment