प्रयागराज, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी 20 सितंबर तक करें आवेदन

प्रयागराज, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी 20 सितंबर तक करें आवेदन

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत के०पी० इण्टरमीडिएट कालेज, निकट मेडिकल चौराहा में संचालित यू०पी०एस०सी०/ यू०पी०पी०एस०सी०, जे०ई०ई०/नीट / एस०एस०सी० / यू०पी०एस०एस०एस०सी० की निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र के०पी० इण्टर कालेज, प्रयागराज में दिनांक 20.09.2026 तक अपरान्ह 02.00 से अपरान्ह 05.00 बजे तक के०पी० इण्टर कालेज प्रयागराज प्रत्येक कार्य दिवस में प्राप्त कर शैक्षिक अभिलेख (यू०पी०एस०सी० / यू०पी०पी०एस०सी० हेतु हाईस्कूल, इण्टर एवं स्नातक, जे०ई०ई०, नीट एवं एस०एस०सी० हेतु हाईस्कूल एवं इण्टर), एवं आधार कार्ड की स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ जमा कर सकते हैं।

जिला समाज कल्याण अधिकारी रामशंकर पटेल ने बताया है कि योजनान्तर्गत अधिक जानकारी के लिये दूरभाष नम्बर- 06392485722 व 08687855131 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment