पीएम मोदी और मिर्जियोयेव की बातचीत में व्यापार और निवेश बढ़ाने के साथ-साथ बाजार तक पहुंच, बैंकिंग, भुगतान प्रणाली और कनेक्टिविटी से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन मुद्दों का समाधान एक व्यवस्थित तरीके से किया जाएगा, ताकि दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग को और बढ़ाया जा सके।
इन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति
दोनों नेताओं की बातचीत में कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। इनमें शामिल हैं:
व्यापार और निवेश, बुनियादी ढांचा
महत्वपूर्ण खनिज और खनन, कृषि
रक्षा और सुरक्षा, फार्मास्यूटिकल्स
स्वास्थ्य, सूचना प्रौद्योगिकी, यूपीआई
डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर,शिक्षा
संस्कृति, पर्यटन और आयुर्वेद
दोनों देशों ने सिविल न्यूक्लियर एनर्जी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति जताई। इसके तहत उज्बेकिस्तान से भारत को लंबे समय तक यूरेनियम की आपूर्ति के लिए एक विशेष व्यवस्था तैयार की जाएगी। यह समझौता भारत की परमाणु ऊर्जा जरूरतों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
