इन दिनों कियारा आडवाणी अपनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर लगातार चर्चा में हैं। यश के साथ इस फिल्म में उनके किरदार और बोल्ड अंदाज ने खूब ध्यान खींचा है। इसी बीच उनकी अगली फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
बॉलीवुड में इन दिनों पुरानी फिल्मों के सीक्वल और फ्रेंचाइजी फिल्मों का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में अब साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘की एंड का’ का नाम भी जुड़ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स करीब 10 साल बाद ‘की एंड का 2’ बनाने की तैयारी कर रहे हैं। खास बात यह है कि फिल्म की कहानी पिछली फिल्म की कहानी को आगे नहीं बढ़ाएगी। इसके बजाय ‘की’ और ‘का’ नाम के किरदारों को रखते हुए एक बिल्कुल नई कहानी दिखाई जाएगी।
