प्रयागराज,दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनांतर्गत शैक्षिक सत्र 2025-26 में आवेदन कर चुके किंतु छात्रवृत्ति से वंचित समस्त वर्गों के छात्र/छात्राओं की छात्रवृत्ति भुगतान हेतु मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन लॉक करने एवं छात्रों को छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति वितरण हेतु समय-सारिणी निर्गत

प्रयागराज,दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनांतर्गत शैक्षिक सत्र 2025-26 में आवेदन कर चुके किंतु छात्रवृत्ति से वंचित समस्त वर्गों के छात्र/छात्राओं की छात्रवृत्ति भुगतान हेतु मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन लॉक करने एवं छात्रों को छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति वितरण हेतु समय-सारिणी निर्गत

 गत वर्ष शैक्षिक सत्र 2025-26 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति (कक्षा 11-12 के अतिरिक्त) योजनान्तर्गत आवेदन कर चुके छात्रों को कतिपय कारणों (यथा - शिक्षण संस्थान स्तर पर आवेदन लम्बित रहने के कारण, पी०एफ०एम०एस० से सम्बन्धित प्रकरण यथा पी०एफ०एम०एस० से रिस्पांस प्राप्त न होने, पी०एफ०एम०एस० पर पेन्डिंग होने, मास्टर फीस नाट फाउण्ड, त्रुटिपूर्ण एफिलियेशन अंकित करने वाले संस्थानों के छात्रों की संख्या, त्रुटिपूर्ण काउन्सिलिंग अंकित करने वाले संस्थानों) से छात्रवृत्ति से वंचित समस्त वर्गों के छात्र/छात्राओं की छात्रवृत्ति भुगतान हेतु मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन लॉक करने एवं छात्रों को छात्रवृत्ति/ शुल्क प्रतिपूर्ति वितरण हेतु प्रस्तावित समय-सारिणी निर्गत की है।

 शिक्षण संस्थान द्वारा मास्टर डाटा 01 सितम्बर से 07 सितम्बर तक तैयार करना, विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेंसी द्वारा फीस आदि का 02 सितम्बर से 08 सितम्बर तक सत्यापन, विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेंसी द्वारा 03 सितम्बर से 10 सितम्बर तक रिजल्ट अपलोड करना, त्रुटिपूर्ण आवेदन को छात्रों के स्तर से 16 सितम्बर से 18 सितम्बर तक सही करना, छात्रों द्वारा सही आवेदन को शिक्षण संस्था में 17 सितम्बर से 19 सितम्बर तक जमा करना एवं संस्था द्वारा पुनः अग्रसारित कराना एवं धनराशि का 29 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2026 तक अंतरण किया जायेगा।

  जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि समस्त शिक्षण संस्थायें एवं  शैक्षिक सत्र 2025-26 के संबंधित वंचित छात्र-छात्राएं उपरोक्तानुसार दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, अन्यथा की स्थिति में यदि कोई पात्र छात्र छात्रवृत्ति प्राप्त करने से वंचित रह जाता है तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बन्धित शिक्षण संस्था/छात्र की होगी।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment