भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘जियो मेरी जान’ का साल 2024 में एलान किया गया था। दो साल पहले फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें पावर स्टार फटी शर्ट और हाथ में चप्पल पकड़े हुए दिखे थे। चेहरे पर चोट के निशान थे। अब इसी फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया गया है। पावर स्टार पवन सिंह की फिल्म ‘जियो मेरी जान’ इस साल दशहरा के अवसर पर रिलीज होगी। त्योहार के मौके पर पवन सिंह धमाका करने को तैयार हैं। आज गुरुवार को जेपी स्टार पिक्टर्स भोजपुरी के इंस्टग्राम अकाउंट से फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा किया गया है।
फिल्म के उसी पुराने पोस्टर के साथ लिखा है, ‘पावर स्टार पवन सिंह आ रहे है दशहरा के शुभ अवसर पर आप सभी के नजदीकी सिनेमाघरों में अपनी फिल्म ‘जियो मेरी जान’ लेकर’।
दशहरा पर धमाका करेंगे पवन सिंह; रिलीज होगी ‘जियो मेरी जान
