फर्रुखाबाद:IMA के सम्मान समारोह में शामिल हुईं कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर हुआ सार्थक संवाद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2026 कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि ने लखनऊ में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश के डॉक्टर विधायकों के सम्मान समारोह में सहभागिता की। इस गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था और आमजन तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. सुरभि ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद किया। इस दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था के समक्ष आ रही चुनौतियों, चिकित्सकों की समस्याओं तथा आमजन को अधिक सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव एवं जानकारी प्राप्त की गई।

विधायक ने कहा कि प्रदेश की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना जनसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके लिए चिकित्सकों, जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग के बीच बेहतर समन्वय एवं संवाद आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि IMA द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम चिकित्सकों एवं जनप्रतिनिधियों को स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। कार्यक्रम में हुए संवाद से स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आमजन की आवश्यकताओं के अनुरूप चिकित्सा व्यवस्था विकसित करने की दिशा में उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई।

डॉ. सुरभि ने कहा कि जनसेवा और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए इस प्रकार का संवाद अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायी है। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव और जनता को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने की बात कही।

Leave a Comment