शिक्षक बहाली के लिए अभ्यर्थियों को न्याय सिरे से तैयारी करनी होगी
पटना से उपेन्द्र पथिक की रिपोर्ट
पटना, द दस्तक 24।
बिहार में चौथे चरण में होने वाले शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए प्रश्नों में बड़ा बदलाव किया गया है।अभ्यर्थी को अब नए सिरे से तैयारी करनी होगी।
इस बाबत शिक्षा विभाग ने बिहार लोक सेवा आयोग को पत्र लिखा है।
शिक्षा विभाग ने पत्रांक 162 दिनांक 24 अगस्त 2026 के द्वारा बिहार लोक सेवा आयोग पटना को लिखे पत्र में कहा है कि शिक्षक भर्ती के लिए बीएड या डी एल एड आवश्यक पात्रता परीक्षा पास होना जरूरी होता है । Tre 4 शिक्षक बहाली में पीटी की परीक्षा में बाल मनोविज्ञान से 50 प्रतिशत, सामान्य ज्ञान से 30 प्रतिशत और बिहार से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर 20 प्रतिशत प्रश्न पूछे जाएंगे।
अब Tre 4 शिक्षक बहाली के के लिए सभी अभ्यर्थियों को उक्त आदेश के आलोक में तैयारी करनी होगी तभी शिक्षा बन सकेंगे।
पत्र में यह भी कहा गया है कि उक्त मांग विभिन्न छात्र संघों की मांग के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।
पटना:शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE 4 के प्रश्नों में बड़ा बदलाव
