फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अगस्त 2026 थाना जहानगंज पुलिस ने बकरा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए दो बकरे तथा घटना में प्रयुक्त टेम्पो भी बरामद किया है। तीनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज, कानपुर श्री यमुना प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना जहानगंज पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 160/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित मामले में कार्रवाई की।
रात में घर के बाहर से चोरी हुए थे दो बकरे
घटना 20/21 अगस्त 2026 की रात की बताई गई है। वादी के घर के बरामदे के बाहर चबूतरे पर दो बकरे बंधे हुए थे। आरोप है कि चोर दोनों बकरों को खोलकर टेम्पो में लादकर ले गए। घटना के संबंध में वादी की तहरीर पर थाना जहानगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस टीम ने जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए तीनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए दोनों बकरे तथा घटना में प्रयुक्त टेम्पो बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय जाटव पुत्र सूरजपाल, अहमदरजा पुत्र जानमोहम्मद तथा सुनील कुमार जाटव पुत्र रामौतार के रूप में हुई है। तीनों आरोपी ग्राम सर्फाबाद, थाना जहानगंज, जनपद फतेहगढ़ के निवासी बताए गए हैं।
यह हुई बरामदगी
चोरी किए गए 02 बकरे, घटना में प्रयुक्त 01 टेम्पो
आपराधिक इतिहास की जांच जारी
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास में फिलहाल थाना जहानगंज में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 160/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस सामने आया है। अन्य थाना एवं जनपदों से भी इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
पुलिस टीम ने की कार्रवाई
बकरा चोरी की घटना का खुलासा करने वाली थाना जहानगंज पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कन्हैया लाल तथा पीआरबी 9590 शामिल रहे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
