फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अगस्त 2026 देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा जिला कारागार एवं केंद्रीय कारागार में वृक्षारोपण किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधिकारियों ने कारागार परिसर में पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान कारागार में निरुद्ध बंदियों को फल वितरित किए गए तथा उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कारागार प्रशासन से व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली और बंदियों के साथ मानवीय संवेदनाओं के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। अधिकारियों द्वारा किए गए इस आयोजन से कारागार परिसर में भी स्वतंत्रता दिवस के उत्सव का माहौल देखने को मिला।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया, वहीं बंदियों को फल वितरण कर उनके प्रति मानवीय एवं संवेदनशील व्यवहार का परिचय दिया गया।
इस अवसर पर कारागार प्रशासन एवं संबंधित अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे।
