फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अगस्त 2026 जनपद की कोतवाली मोहम्मदाबाद में प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनात रहे आमोद कुमार सिंह को शासन द्वारा पदोन्नति प्रदान करते हुए पुलिस उपाधीक्षक (क्षेत्राधिकारी) बनाया गया है। उनकी पदोन्नति पर पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है।
पदोन्नति के उपरांत पुलिस अधीक्षक आरती सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने आमोद कुमार सिंह को बैच लगाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी। अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए पदोन्नति के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
आमोद कुमार सिंह ने प्रभारी निरीक्षक के रूप में मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य किया। अब पुलिस उपाधीक्षक के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी और भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
उनकी पदोन्नति पर पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शुभचिंतकों ने अनंत कोटि हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
