इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में रेखा को मिलेगा खास सम्मान

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री सदाबहार रेखा ‘इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न’ में ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ के तौर पर शामिल होंगी। यहां उन्हें सिनेमा में बेहतरीन काम के लिए प्रतिष्ठित अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। फेस्टिवल में रेखा के शानदार काम और भारतीय सिनेमा में योगदान का जश्न भी मनाया जाएगा। इसके तहत उनकी फिल्म ‘उमराव जान’ की स्क्रीनिंग होगी। रेखा ने भारतीय सिनेमा में ‘सिलसिला’, ‘खूबसूरत’, ‘इजाजत’, ‘घर’, ‘खून भरी मांग’, ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ और ‘कोई… मिल गया’ जैसी शानदार फिल्में दर्शकों को दी हैं। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में फिल्म ‘उमराव जान’ दिखाई जाएगी। मुजफ्फर अली द्वारा निर्देशित ‘उमराव जान’ रेखा के करियर की सबसे शानदार फिल्मों में शामिल है। इस साल इसकी रिलीज के 45 साल पूरे हो गए हैं।

Leave a Comment