सीतापुर: सीओ कार्यालय मिश्रिख में सौरभ किशोर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निष्पक्ष कार्रवाई की उठाई मांग

* मिश्रिख (सीतापुर)। आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ किशोर सोमवार को सीओ कार्यालय, मिश्रिख पहुँचे, जहाँ उन्होंने ग्राम कुँवरापुर से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए प्रशासन से न्याय दिलाने की मांग की।इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी रोहित राव, मंडल प्रभारी श्री कृष्णा जाटव, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट भजनलाल प्रियदर्शी, विधानसभा अध्यक्ष श्यामलाल भारती सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनके शीघ्र समाधान की मांग का समर्थन किया।सौरभ किशोर ने फरियादियों की बात ध्यानपूर्वक सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों से वार्ता की और कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को अपनी बात रखने और न्याय पाने का अधिकार है तथा प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह जनता की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित करे।उन्होंने कहा कि आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) हमेशा गरीब, वंचित, शोषित एवं पीड़ित समाज की आवाज़ उठाने के लिए प्रतिबद्ध रही है। यदि किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय होता है तो पार्टी उसके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी और उसे न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।इस दौरान उपस्थित फरियादियों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सौरभ किशोर का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि उनकी शिकायतों पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई होगी।कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने “सौरभ किशोर ज़िंदाबाद” एवं “आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ज़िंदाबाद” के नारों के साथ संगठन के प्रति अपना उत्साह व्यक्त किया।अवगतकर्ता: श्यामलाल भारती, विधानसभा अध्यक्ष, मिश्रिख-153प्रेस नोट: अफरोज अली, मीडिया प्रभारी, विधानसभा मिश्रिख-153

Leave a Comment