प्रयागराज:पूर्वदशम् तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत विद्यालयों को मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने, छात्रों द्वारा आनलाइन आवेदन से छात्रवृत्ति वितरण तक की समस्त कार्यवाही हेतु समय-सारिणी निर्गत

प्रयागराज, पूर्वदशम् तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत विद्यालयों को मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने, छात्रों द्वारा आनलाइन आवेदन से छात्रवृत्ति वितरण तक की समस्त कार्यवाही हेतु समय-सारिणी निर्गत

शैक्षिक सत्र 2026-27 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग पूर्वदशम् (कक्षा 09-10) तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत (कक्षा 11-12) विद्यालयों को मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने, छात्रों द्वारा आनलाइन आवेदन से छात्रवृत्ति वितरण तक की समस्त कार्यवाही हेतु समय-सारिणी निर्गत की गयी है, जिसके अनुसार शिक्षण संस्थान द्वारा 05 अगस्त तक मास्टर डाटा तैयार किया जायेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा उनकी आधिकारिता में आने वाले समस्त विद्यालयों की मान्यता, स्वीकृत सीटों की संख्या एवं प्रोफाइल को आनलाइन डिजिटल हस्ताक्षर से 09 अगस्त, 2026 तक सत्यापित किया जायेगा। पूर्वदशम् (कक्षा 09-10) तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत (कक्षा 11-12) कक्षाओं में अध्ययनरत छात्रों को 11 अगस्त से 25 अगस्त तक आवेदन पत्र का नवीनीकरण तथा हार्डकापी संस्थान में जमा करना होगा। विद्यालयों को 11 अगस्त से 30 अगस्त तक छात्रों का बायोमैट्रिक प्रमाणित करना, प्राप्तांक, पूर्णांक, उपस्थिति दर्ज करना एवं अपात्र छात्रों का डाटा निरस्त करके पात्र छात्रों का डाटा आनलाइन सत्यापित कर अग्रसारित करना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक (कक्षा 9-12 हेतु) द्वारा वर्गवार वास्तविक छात्र संख्या आदि की प्रमाणिकता को 31 अगस्त से 10 सितम्बर तक आनलाइन सत्यापित करना। स्क्रूटनी में त्रुटिरहित पाये गये छात्रों को 29 सितम्बर से 05 अक्टूबर तक धनराशि का अन्तरण किया जायेगा। संदेहास्पद डाटा पर वास्तविक सत्यापन के आधार पर त्रुटिरहित डाटा को 16 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक जनपद स्तरीय समिति की संस्तुति एवं निर्णय के उपरान्त विभागीय अधिकारी के डिजिटल सिग्नेचर से लॉक किया जायेगा तथा संदेहास्पद डाटा के सत्यापनोरान्त त्रुटिरहित छात्रों को 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक धनराशि का अन्तरण किया जायेगा।

इसी प्रकार पूर्वदशम् (कक्षा 09-10) तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत (कक्षा 11-12) कक्षाओं में अध्ययनरत नवीन छात्रों द्वारा 11 अगस्त से 21 सितम्बर, 2026 तक रजिस्टेªशन/आनलाइन आवेदन करना होगा। छात्रों को 30 सितम्बर तक फाइनल प्रिन्ट निकालना होगा। हार्डकापी छात्र/छात्राओं को वांछित संलग्नकों सहित 12 अगस्त से 05 अक्टूबर तक विद्यालय मंे जमा करना होगा। विद्यालय द्वारा आवेदन पत्र को 13 अगस्त से 15 अक्टूबर तक आनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक (कक्षा 9-12 हेतु) को वर्गवार वास्तविक छात्र संख्या आदि की प्रमाणिकता को 16 अक्टूबर से 05 नवम्बर तक आनलाइन सत्यापित करना होगा। स्क्रूटनी में त्रुटिरहित पाये गये छात्रों को 25 जनवरी से 31 जनवरी, 2027 तक धनराशि का अन्तरण किया जायेगा। संदेहास्पद डाटा पर वास्तविक सत्यापन के आधार पर त्रुटिरहित डाटा को जनपद स्तरीय समिति की संस्तुति एवं निर्णय के उपरान्त विभागीय अधिकारी के डिजिटल सिग्नेचर से 16 नवम्बर से, 15 जनवरी, 2027 तक लॉक किया जायेगा तथा संदेहास्पद डाटा के सत्यापनोरान्त त्रुटिरहित छात्रों को 25 जनवरी से 31 जनवरी, 2027 तक धनराशि का अन्तरण किया जायेगा।

जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री रामशंकर पटेल ने बताया है कि समस्त शिक्षण संस्थायें/छात्र-छात्रायें शैक्षिक सत्र 2026-27 में उपरोक्तानुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सामान्य वर्ग पूर्वदशम् छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति (कक्षा 09-10 एवं 11-12) योजना का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। किसी भी दशा में विद्यालय/जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर पर डाटा को लम्बित न रखा जाये, अन्यथा की स्थिति में यदि कोई पात्र छात्र छात्रवृत्ति प्राप्त करने से वंचित रह जाता है तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बन्धित शिक्षण संस्था/छात्र की होगी।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment