प्रयागराजः शैक्षिक सत्र 2026-27 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति (शैक्षणिक भत्ता एवं शुल्क प्रतिपूर्ति) योजनान्तर्गत मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन, लॉक करने एवं छात्रों को छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति आवेदन से वितरण हेतु समय-सारिणी निर्गत की गयी है, जिसके अनुसार शिक्षण संस्थान द्वारा 15 अगस्त तक मास्टर डाटा तैयार किया जायेगा। विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेंसी के नोडल अधिकारी द्वारा शिक्षण संस्था, पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, सीटों की संख्या एवं फीस आदि को अंकित कर उसकी प्रमाणिकता को डिजिटल हस्ताक्षर से 30 अगस्त, 2026 तक आनलाइन सत्यापित किया जायेगा।
दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत नवीनीकरण के छात्रों को 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक आवेदन पत्र का नवीनीकरण तथा हार्डकापी संस्थान में जमा करना होगा। शिक्षण संस्थान को 15 सितम्बर से 25 अक्टूबर तक छात्रों का बायोमैट्रिक प्रमाणित करना, प्राप्तांक, पूर्णांक, उपस्थिति दर्ज करना एवं अपात्र छात्रों का डाटा निरस्त करके पात्र छात्रों का डाटा आनलाइन सत्यापित कर अग्रसारित करना होगा। विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेंसी द्वारा 15 सितम्बर से 05 नवम्बर तक वास्तविक छात्रों का सत्यापन व अपात्र छात्र, पाठ्यक्रम व संस्था को ब्लाक करना, सम्बन्धित विश्वविद्यालय एवं एफिलियेटिंग एजेंसी द्वारा वर्गवार वास्तविक छात्र संख्या की प्रमाणिकता को सत्यापित तथा अपात्र छात्रों, पाठ्यक्रमों, संस्थाओं को ब्लाक करना होगा। स्क्रूटनी में त्रुटिरहित पाये गये छात्रों को 01 दिसम्बर से 10 दिसम्बर तक धनराशि का अन्तरण किया जायेगा। संदेहास्पद डाटा पर वास्तविक सत्यापन के आधार पर त्रुटिरहित डाटा को 01 जनवरी से 10 जनवरी, 2027 तक जनपद स्तरीय समिति की संस्तुति एवं निर्णय के उपरान्त विभागीय अधिकारी के डिजिटल सिग्नेचर से लॉक किया जायेगा तथा संदेहास्पद डाटा के सत्यापनोरान्त त्रुटिरहित छात्रों को 16 जनवरी से 25 जनवरी तक धनराशि का अन्तरण किया जायेगा।
इसी प्रकार दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत नवीन छात्रों द्वारा 15 सितम्बर से 31 अक्टूबर, 2026 तक नवीन रजिस्ट्रेशन/आनलाइन आवेदन करना होगा। छात्रों को 16 सितम्बर से 02 नवम्बर तक फाइनल प्रिन्ट निकालना होगा। हार्डकापी छात्र/छात्राओं को वांछित संलग्नकों सहित 16 सितम्बर से 04 नवम्बर तक शिक्षण संस्थान में जमा करना होगा। शिक्षण संस्थान द्वारा आवेदन पत्र को 16 सितम्बर से 10 नवम्बर तक आनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करना होगा। विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेंसी द्वारा 16 सितम्बर से 25 नवम्बर तक वास्तविक छात्रों का सत्यापन व अपात्र छात्र, पाठ्यक्रम व संस्था को ब्लाक करना, सम्बन्धित विश्वविद्यालय एवं एफिलियेटिंग एजेंसी द्वारा वर्गवार वास्तविक छात्र संख्या की प्रमाणिकता को सत्यापित करना तथा अपात्र छात्रों, पाठ्यक्रमों, संस्थाओं को ब्लाक करना होगा। स्क्रूटनी में त्रुटिरहित पाये गये छात्रों को 21 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक धनराशि का अन्तरण किया जायेगा। संदेहास्पद डाटा पर वास्तविक सत्यापन के आधार पर त्रुटिरहित डाटा को जनपद स्तरीय समिति की संस्तुति एवं निर्णय के उपरान्त विभागीय अधिकारी के डिजिटल सिग्नेचर से 11 जनवरी से 20 जनवरी, 2027 तक लॉक किया जायेगा तथा संदेहास्पद डाटा के सत्यापनोरान्त त्रुटिरहित छात्रों को 27 जनवरी से 31 जनवरी, 2027 तक धनराशि का अन्तरण किया जायेगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री रामशंकर पटेल ने बताया है कि समस्त शिक्षण संस्थायें/छात्र-छात्रायें शैक्षिक सत्र 2026-27 में उपरोक्तानुसार दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत छात्रों का शत-प्रतिशत डाटा अग्रसारित/निरस्त करते हुये छात्रवृत्ति योजना का क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करें। किसी भी दशा में शिक्षण संस्था/विश्वविद्यालय स्तर पर डाटा को लम्बित न रखा जाये, अन्यथा की स्थिति में यदि कोई पात्र छात्र छात्रवृत्ति प्राप्त करने से वंचित रह जाता है तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बन्धित शिक्षण संस्था/छात्र की होगी।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
