फर्रुखाबाद: शमसाबाद पुलिस ने चोरी की तीन मोटरसाइकिलों के साथ 3 बाल अपचारियों को पकड़ा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जुलाई 2026 जनपद की शमसाबाद थाना पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनमें दो एचएफ डीलक्स और एक हीरो स्प्लेंडर प्लस शामिल है।

पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री यमुना प्रसाद के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना शमसाबाद पुलिस टीम ने चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान तीनों बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया।

इस संबंध में थाना शमसाबाद पर मु0अ0सं0 133/2026 के तहत धारा 317(2)/317(5) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामद मोटरसाइकिलें

एचएफ डीलक्स (रजिस्ट्रेशन संख्या UP76AE5354) – थाना कादरीगेट में दर्ज वाहन चोरी के मुकदमे से संबंधित।

एचएफ डीलक्स (रजिस्ट्रेशन संख्या UP27AB4585)।

हीरो स्प्लेंडर प्लस (रजिस्ट्रेशन संख्या UP87D4522) – थाना पटियाली, जनपद कासगंज में दर्ज वाहन चोरी के मुकदमे से संबंधित।

पुलिस द्वारा बरामद वाहनों के संबंध में आवश्यक सत्यापन एवं अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बाल अपचारी किसी अन्य वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं या नहीं।

पुलिस टीम को मिली सफलता

इस कार्रवाई को थाना प्रभारी सचिन सिंह चौधरी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अनुज कुमार, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, कांस्टेबल मोहराज, अंकित कुमार, जितेन्द्र सिंह, अजय कुमार तथा नितिन कुमार की टीम ने अंजाम दिया।

पुलिस की इस कार्रवाई को वाहन चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Leave a Comment