प्रयागराज : जोन गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज थाना सरायइनायत पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

              श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना सरायइनायत पर पंजीकृत मु0अ0सं0-202/2026 धारा-191(2)/190/109(1)/115(2)/352/351(3) भा0न्या0सं0 व 3/2 (va) एस0सी0/एस0टी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त साहिल उर्फ हाइड्रा पुत्र मोहम्मद अख्तर निवासी चिरौरा थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना सरायइनायत पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-22.07.2026 को थाना सरायइनायत क्षेत्रान्तर्गत सहसों से हाबूसा मोड जाने वाली रिंग रोड स्थित पुलिया के पास से घटना में प्रयुक्त 01 लोहे की रॉड के साथ गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी । 

                        उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर मुकदमा वादी के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए लोहे की रॉड से हमला किया गया था, जिसमें मुकदमा वादी को गम्भीर चोटें आयी थी । जिसके सम्बन्ध में दी गई तहरीर पर थाना सरायइनायत पर मु0अ0सं0-202/2026 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
साहिल उर्फ हाइड्रा पुत्र मोहम्मद अख्तर निवासी चिरौरा थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 20 वर्ष ।

सम्बन्धित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-202/2026 धारा-191(2)/190/109(1)/115(2)/352/351(3) भा0न्या0सं0 व 3/2 (va) एस0सी0/एस0टी0 एक्ट थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।

अभियुक्त साहिल उर्फ हाइड्रा उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-

  1. मु0अ0सं0-182/24 धारा-3(1)(घ)/3(1)(द), 3(2)(va) एस0सी0/एस0टी0 एक्ट थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  2. मु0अ0सं0-232/2024 धारा-115(2)/351(2) भा0न्या0सं0 थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  3. म0अ0सं0-309/24 धारा-3(1)(घ)/3(1)(द), 3(2)(va) एस0सी0/एस0टी0 एक्ट व 115(2), 190, 191(2), 351(2), 352 भा0न्या0सं0 थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  4. मु0अ0सं0-357/24 धारा-3(1)(घ)/3(1)(द)/3(2)(va) एस0सी0/एस0टी0 एक्ट व 115(2)/126(2)/190/191(2)/ 351(2)/352 भा0न्या0सं0 थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  5. मु0अ0सं0-95/25 धारा-25/3/9 आयुध अधिनियम व 309(4)/317(2)/61(2)(a) भा0न्या0सं0 थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  6. मु0अ0सं0-98/25 धारा–304(2), 317(2), 351(3) भा0न्या0सं0 थाना थरवई कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  7. मु0अ0सं0-136/25 धारा115(2), 333, 351(3) भा0न्या0सं0 थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  8. मु0अ0सं0-84/26 धारा-115(2), 351(3), 352 भा0न्या0सं0 थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।

बरामदगी का विवरण-

  • घटना में प्रयुक्त 01 लोहे की रॉड

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-

  1. उ0नि0 राजेश चौबे, थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  2. का0 राहुल यादव, थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  3. रि0का0 रामविलास यादव, थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  4. रि0का0 दीपक खरवार, थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858