फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन C-बज्र’ के तहत फर्रुखाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 जुलाई 2026 को दर्ज तीन अलग-अलग अभियोगों में तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराध से जुड़े मामलों में कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार थाना साइबर क्राइम पुलिस ने शिवनाथ पुत्र राजीव को मु0अ0सं0-10/2026 में धारा 318(4), 317(2) बीएनएस एवं 66D आईटी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया।
वहीं थाना राजेपुर पुलिस ने अनुज चौहान पुत्र यशपाल को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना राजेपुर के मु0अ0सं0-121/2026 के अलावा थाना साइबर क्राइम फिरोजाबाद के मु0अ0सं0-27/2025 तथा थाना साइबर क्राइम फतेहगढ़ के मु0अ0सं0-01/2025 में भी साइबर धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
इसके अतिरिक्त कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने प्रिंस गुप्ता पुत्र प्रदीप को मु0अ0सं0-219/2026 के तहत धारा 318(4), 317(2) बीएनएस एवं 66D आईटी एक्ट में गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना कादरीगेट में मु0अ0सं0-10/2024 के अंतर्गत धारा 420, 467, 468, 471 आईपीसी एवं 66D आईटी एक्ट का मामला भी दर्ज है।
फतेहगढ़ पुलिस ने बताया कि साइबर अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऑनलाइन ठगी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि या साइबर धोखाधड़ी की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या निकटतम पुलिस थाने में दें।
