रायबरेली में दो नाबालिगों का विवाह रोका

रायबरेली जिले के डीह थाना क्षेत्र के पूरे दुबहन मजरे लोधवारी में बुधवार रात दो नाबालिग लड़कियों का विवाह रुकवा दिया गया। हिमाचल प्रदेश से आई बारात में विदाई से ठीक पहले पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस को 1090 हेल्पलाइन के माध्यम से नाबालिगों की शादी की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विवाह की रस्मों को रुकवा दिया। पुलिस ने दूल्हा बने युवकों और बारातियों को डीह थाने ले आई। इस मामले की सूचना तत्काल बाल कल्याण समिति को भी दी गई। पुलिस ने दूल्हा पक्ष को दुल्हन पक्ष द्वारा दिए गए जेवर भी वापस दिलवाए।

बारात में डीजे पर नाच-गाना और खान-पान की रस्में पूरी हो चुकी थीं, लेकिन एक फोन कॉल ने कुछ ही मिनटों में पूरे विवाह को रोक दिया।

Leave a Comment