हरदोई : जिले के सवायजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुआंडाडी निवासी दस्तक मीडिया ग्रुप के पत्रकार विनोद कुमार कुशवाहा पर गांव के ही दबंगों ने उनके घर में घुसकर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर दिया था । जब पत्रकार के परिजन उन्हें बचाने पहुंचे, तो हमलावरों ने उन्हें भी जमकर पीटा। गंभीर रूप से घायल विनोद कुशवाहा को पहले सवायजपुर सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से रेफर कर मेडिकल कॉलेज हरदोई भेजा गया। विनोद के सिर और नाक पर गंभीर चोट है। घटना के वक्त पुलिस ने पूर्ण मदद करने की बात कही। हालाँकि मेडिकल के बाद तहरीर में धाराएं बढ़ाई जाएँगी ।
इस घटना पर कई सामाजिक संगठनों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। मामले में निष्पक्ष मीडिया फाउंडेशन ने भी न्याय जल्द से जल्द दिलाने की मांग की।
