सीतापुर: बिजुआ मऊ एकडला पुरवा में आजाद समाज पार्टी की नुक्कड़ सभा सम्पन्न

मिश्रिख (सीतापुर), आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वावधान में विधानसभा मिश्रिख-135 के अंतर्गत विकास खंड मछरेहटा के ग्राम बिजुआ मऊ एकडउला पुरवा में एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पार्टी कार्यकर्ता रामबाबू द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया। यह नुक्कड़ सभा आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ किशोर के निर्देश पर आयोजित की गई।सभा को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष श्यामलाल भारती ने कहा कि आजाद समाज पार्टी सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा तथा सभी वर्गों की समान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। उन्होंने लोगों से पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी चुनाव में पार्टी के चुनाव चिन्ह “केतली” पर मतदान करने की अपील की।इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल अध्यक्ष श्री कृष्णा जाटव ने पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी निरंतर संघर्षरत है। उन्होंने ग्रामीणों को संगठन से जुड़कर सामाजिक परिवर्तन की मुहिम को मजबूत करने का आह्वान किया।सभा में विधानसभा उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार, वार्ड-47 प्रभारी अब्दुल गफ्फार अंसारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। वक्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा करते हुए लोगों से संगठित होकर समाजहित में कार्य करने तथा आगामी चुनाव में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) को मजबूत बनाने और केतली चुनाव चिन्ह को विजयी बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।अवगतकर्ता:श्यामलाल भारतीविधानसभा अध्यक्ष, मिश्रिखप्रेस हेतु:अफरोज अलीमीडिया प्रभारी, विधानसभा मिश्रिख (सीतापुर)

Leave a Comment