प्रयागराज : थाना बहरिया पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना बहरिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-130/2026 धारा-105 भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित अभियुक्त नागेन्द्र बहादुर सिंह पुत्र पृथ्वीपाल सिंह निवासी ग्राम खालसा थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज आज दिनांक-09.07.2026 को थाना बहरिया पुलिस टीम द्वारा थाना बहरिया क्षेत्रान्तर्गत सरायगनी मोढ़ स्थित ईदगाह के पास से गिरफ्तार कर नियामानुसार विधिक कार्यवाही की गयी ।

उल्लेखनीय है कि दिनांक-08.07.2026 को थाना बहरिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खालसा में मवेशियों से फसल को बचाने हेतु अवैध तरीके से बिजली के तास से जुड़े हुए फेंसिंग तार के चपेट में आने से 02 लोगों की मृत्यु हो गयी थी, जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बहरिया पर मु0अ0सं0-130/2026 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
नागेन्द्र बहादुर सिंह पुत्र पृथ्वीपाल सिंह निवासी ग्राम खालसा थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 50 वर्ष ।

सम्बन्धित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-130/2026 धारा-105 भा0न्या0सं0 थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

  1. थानाध्यक्ष मानवेन्द्र कुमार सिंह, थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  2. व0उ0नि0 अमित कुमार सिंह, थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  3. उ0नि0 भप्पी सोनी, थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  4. हे0का0 रामचन्द्र वर्मा, थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment