फिल्मों में कमबैक करना चाहती हैं बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी?

बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी लंबे टाइम से बड़े पर्दे से दूर हैं. उनके फैंस उन्हें फिल्मों में देखने के लिए एक्साइटेड है. फिलहाल वो पॉलिटिक्स में एक्टिव हैं. वहीं अब हाल ही में हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू में कहा कि अगर अगर उन्हें अच्छे रोल्स ऑफर होंगों तो वो फिल्मों में वापसी कर सकती हैं.


हेमा मालिनी ने हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में फिल्मों में अपने कमबैक को लेकर बात की. उन्होंने कहा, ‘अगर मुझे अच्छे रोल्स ऑफर होंगे तो देखेंगे शायद कर सकते हैं.’

हेमा मालिनी ने आगे अपने दौर को याद करते हुए कहा, ‘मैं लकी हूं. मैंने गोल्डन पीरियड में काम किया है. वो सब लकी हैं, जिन्होंने 70 और 80 के दौर में काम किया. इतने अच्छे गाने मिले, इतने अच्छे एक्टर के साथ काम करने का मौका मिला.’

Leave a Comment