क्या भारत सरकार एक नई संशोधित (Revamped) Gold Monetisation Scheme लाने पर काम कर रही है

अभी हाल ही में भारत सरकार एक नई संशोधित (Revamped) Gold Monetisation Scheme लाने पर काम कर रही है। हालांकि, अभी तक इसका आधिकारिक लॉन्च नहीं हुआ है, लेकिन सरकार ने संकेत दिए हैं कि जल्द इसकी घोषणा की जा सकती है।

Gold Monetisation Scheme (GMS) का मतलब है कि आपके घर में रखा सोना (गहने, सिक्के या बार) बैंक के माध्यम से जमा कराया जा सकता है।

बैंक सोने का परीक्षण करके उसे स्वीकार करेगा।

बदले में आपको ब्याज (Interest) मिलेगा।

सरकार का उद्देश्य है कि घरों में पड़ा निष्क्रिय सोना आर्थिक व्यवस्था में उपयोग हो और नए सोने के आयात पर निर्भरता कम हो।

नई योजना में क्या बदलाव हो सकते हैं?

ज्वेलर्स (सर्राफा व्यापारी) को भी Collection Partner बनाया जा सकता है, जिससे लोगों के लिए सोना जमा करना आसान होगा।

सरकार का लक्ष्य है कि बड़ी मात्रा में घरों में रखा सोना बैंकिंग प्रणाली में आए।

इससे देश का गोल्ड इम्पोर्ट कम हो सकता है।

ध्यान दें कि मार्च 2025 से पुरानी योजना के Medium-Term और Long-Term Gold Deposit बंद कर दिए गए थे। फिलहाल केवल Short-Term Gold Deposit नए जमा के लिए उपलब्ध है।

Leave a Comment