शाहगंज (जौनपुर) जनपद जौनपुर के लोकसभा क्षेत्र 73 सदर के सांसद माननीय बाबू सिंह कुशवाहा जी ने शाहगंज के निरीक्षण भवन में क्षेत्र कि जनता की समस्याएं सुनी जिसमें ग्राम सभा ताखा पूरब व ताखा पश्चिम के नागरिकगण व प्रधान उपस्थित रहे। जिसमें ताखा पश्चिम से अमित सिंह व देवेंद्र बहादुर सिंह उर्फ़ चिंटू सिंह ने ताखा पश्चिम मेन गांव में ट्रांसफार्मर क्षमतावृद्धि को आवेदन किया। आवेदकों का कहना है कि वर्तमान समय में लगे ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि काफी कम है। जिस पर काफी ओवरलोड है उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रांसफार्मर की क्षमतावृद्धि को लेकर कई बार आवेदन किया गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। वही गांव सभा ताखा पूरब के प्रधान व ग्राम वासियों द्वारा शाहगंज से फैजाबाद रोड पर स्थित राजकुमार यादव स्मृति द्वार ग्रामसभा ताखा पूरब पटखौली तक जानेवाली जर्जर सड़क को नवीनीकरण की मांग किया। जिसमें माननीय सांसद जी ने सड़क नवीनीकरण का आश्वासन दिया। बैठक में जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार मौर्य, जिला प्रभारी एडवोकेट सुरेश चंद्र मौर्य विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति , श्री प्यारेलाल मास्टर साहब, इंद्रेशपासवान तथा गांव के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
जौनपुर: सांसद जौनपुर लोकसभा क्षेत्र 73 ,सदर माननीय बाबू सिंह कुशवाहा जी ने निरीक्षण भवन,डाक बंगला शाहगंज में सुनी जनता की समस्याएं ।
