* मिश्रिख/सीतापुर। तहसील मिश्रिख के ब्लॉक गोंदलामऊ अंतर्गत ग्राम देवरी केल, नेतलवा में आजाद समाज पार्टी द्वारा एक नुक्कड़ सभा एवं जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाना तथा क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं की जानकारी प्राप्त करना रहा।कार्यक्रम का आयोजन नगीना से सांसद एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के दिशा-निर्देश पर किया गया। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ किशोर उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष श्री कृष्णा जाटव, एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष भजनलाल प्रियदर्शी, विपिन जी तथा संतोष कुमार गौतम मौजूद रहे।सभा का आयोजन अखिलेश गौतम द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम का संचालन विधानसभा अध्यक्ष श्यामलाल भारती ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं और क्षेत्रीय मुद्दों को पार्टी पदाधिकारियों के समक्ष रखा।इस दौरान वक्ताओं ने आजाद समाज पार्टी की नीतियों, सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा और युवाओं के अधिकारों को लेकर पार्टी के विचारों से ग्रामीणों को अवगत कराया। ग्रामीणों ने गांव में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।प्रदेश अध्यक्ष सौरभ किशोर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आजाद समाज पार्टी समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ग्राम नेतलवा सहित क्षेत्र की सभी जनसमस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा।सभा में मौजूद पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि गांव की जो भी समस्याएं हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों तक पहुंचाकर जल्द से जल्द समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने पार्टी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास की मांग रखी।इस अवसर पर पार्टी के अनेक कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सीतापुर:ग्राम नेतलवा में आजाद समाज पार्टी की नुक्कड़ सभा सम्पन्न, ग्रामीणों की समस्याएं सुन समाधान का दिया आश्वासन
