फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जून 2026 विकासखंड राजेपुर की ग्राम सभा जैनापुर में श्रीराम कथा पंडाल में एक भव्य एवं विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह जैनापुर की धरती पर आयोजित पहला ऐसा विशाल काव्य समारोह रहा, जिसमें क्षेत्र के साहित्यकारों और श्रोताओं की भारी भीड़ उमड़ी।
कार्यक्रम में देशभक्ति, सामाजिक सरोकारों एवं सांस्कृतिक विषयों पर आधारित रचनाओं का काव्यपाठ किया गया। कवियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में श्रीराम कथा के आयोजकों एवं समस्त ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक ज्ञानेंद्र सिंह, अंतरराष्ट्रीय हिन्दू सेना के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट कौशलेंद्र द्विवेदी, डॉ. मनोज चतुर्वेदी, ग्राम प्रधान प्रभाकर सिंह राठौर, राजेश गुप्ता, अतुल अग्निहोत्री, पूर्व अध्यापक श्यामप्रकाश सिंह तथा अध्यापक शिशुपाल सिंह सोमवंशी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने मंच पर आए कवियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि उपकार मणि उपकार ने की। युवा साहित्यकार वैभव सोमवंशी ने मंच संचालन कर कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित किया।
कवि सम्मेलन में युवा रचनाकार राममोहन शुक्ल, दिलीप कश्यप ‘कलमकार’, देवेश तिवारी, नीलकमल त्रिवेदी, प्रियांशु पाण्डेय, विपिन अवस्थी, विभोर सोमवंशी एवं अजय अग्निहोत्री ने अपनी-अपनी रचनाओं से माहौल को खुशनुमा बना दिया। कवियों की प्रस्तुतियों पर श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम के आयोजक ज्ञानेंद्र सिंह एवं संयोजक एडवोकेट विपिन अवस्थी ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे साहित्यिक आयोजनों का क्रम जारी रहेगा। श्रोताओं की भारी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया।
