भारत और इंग्लैंड के बीच 14 जुलाई से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बीते रविवार (21 जून) इस सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का एलान किया, जिसमें विराट कोहली भी शामिल रहे. लेकिन बोर्ड की तरफ से बताया गया कि कोहली की उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर करेगी. अब किंग कोहली फिटनेस टेस्ट के लिए बेंगलुरु पहुंचे.
कोहली के बेंगलुरु पहुंचे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. अब कोहली बेंगलुरु में स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट होगा. कोहली इस दौरान प्लेन ब्लैक शर्ट में दिखे. उनके हाथ में एक बैग था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोहली ने लंदन में शुरुआती फिटनेस टेस्ट लंदन में पूरा किया था. लेकिन अब उन्हें टीम इंडिया का हिस्सा बनने के लिए बेंगलुरु में जरूरी फिटनेस टेस्ट देना होगा.
