फर्रुखाबाद:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अमेठी कोहना पंचायत सचिवालय में योग शिविर का आयोजन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जून 2026 जनपद में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विकासखंड क्षेत्र की ग्राम सभा अमेठी कोहना स्थित पंचायत सचिवालय में रविवार सुबह योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग के महत्व को आत्मसात किया।

योग शिविर में सामाजिक संगठन हेल्पिंग पीपल्स ग्रुप के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान समूह के सदस्य अचल प्रताप सिंह, सुधीर शाक्य, जतिन शाक्य उर्फ गोलू, आदित्य शाक्य सहित अन्य लोगों ने विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, पंचायत सहायक सहित ग्राम पंचायत के अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने सभी से नियमित रूप से योग करने का आह्वान किया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Comment