कासगंज जनपद के विकाश खंड सिद्धपुरा के अंतर्गत शेखुपुरा निवाशी वीरभान अपने परिवार सहित अपने मकान में 13/06/2026को सो रहे थे देर रात्रि बारिश और आंधी के दौरान मकान का एक हिस्सा ढह गया लेंटर गिर गया मलवे के नीचे दबने से वीरभान और उनकी पत्नी नीलम तीन वर्षीय पुत्री काव्य की मौके पर मौत हो गई बीतभान की 10वर्षीय पुत्री काजल सात वर्षीय पुत्र सूरज और पांच वर्षीय किरण गंभीर रूप से घायल हो गए
पीड़ित परिवार को सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिए जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा और पटियालीउपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल नायब तहसीलदार ने आज पीड़ित परिवार से मिले और उन्हें सांत्वना दी पीड़ित परिवार के परिजनों को दैवीय आपदा के अंतर्गत प्रतीकात्मक चेक जो कि 4लाख रुपए और प्रधान मंत्री योजना के तहत आवास का स्वीकृति पत्र आयुष्मान कार्ड और अंतोदय कार्ड उपलब्ध कराएं जिससे पीड़ित परिवार को राहत की सांस मिल सके
जनपद के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को और भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा सहित सभी को इस सहायता राशि देने और पीड़ित परिवार को इतने कम समय में सहायता राशि देने के लिए काफी प्रशंसा की नीरज शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार आर्थिक मदद के लिए हमेशा तत्पर है पीड़ित परिवार ने सभी अधिकारी और कर्मचारियों की सराहना की
इस मुस्किल समय में भी प्रशासन और पार्टी ने हमारा सहयोग किया
