कानपुर महानगर:सम्यक पार्टी इकाई की मासिक बैठक सम्पन्न

कानपुर। सम्यक पार्टी की कानपुर महानगर इकाई की मासिक बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों सहित स्थानीय नेताओं ने भाग लिया। बैठक में महत्वपूर्ण संगठनात्मक फैसले लिए गए। अर्जुन सिंह राजपूत को कानपुर महानगर अध्यक्ष बनाया गया, जबकि पूर्व महानगर अध्यक्ष अनिल राठौर को कानपुर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में राष्ट्रीय महासचिव संगठन प्रोफेसर राम सिंह, राष्ट्रीय सचिव डॉ. भानु प्रताप सिंह, प्रदेश सचिव कन्हैयालाल राजपूत, मंडल अध्यक्ष अनिल राठौर, महानगर अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत, अधिवक्ता प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष प्रणव निगम और कानपुर देहात जिला अध्यक्ष डॉ. एच.पी. सिंह सहित बहुत से गणमान्य महानगर निवासी उपस्थित रहे। प्रोफेसर राम सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि सम्यक पार्टी संगठन और विचारधारा दोनों में लोकतांत्रिक देश की पहली पूर्ण लोकतांत्रिक पार्टी है। यह व्यक्तिवाद, परिवारवाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद से रहित है। पार्टी संविधान के अनुसार पार्टी में हर पद पर निश्चित कार्यकाल के बाद बदलाव हो रहा है। पार्टी के मुद्दे भी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, समता, समानता, भ्रातृत्व, आदि हैं। विचारधारा पर विस्तृत विचार-विमर्श भी हुआ।

मीटिंग में पार्टी के संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। नेताओं ने पार्टी को मजबूत बनाने और जनता तक पहुंच बढ़ाने के लिए रणनीति पर मंथन किया। सम्यक पार्टी जल्द ही कानपुर सहित पूरे प्रदेश में अपने संगठनात्मक विस्तार को तेज करने की योजना बना रही है।

Leave a Comment