खेतासराय (जौनपुर) जौनपुर जिले के बहुचर्चित आजाद बिंद दूल्हा हत्याकांड मामले में पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपियों को शरण देने वाले 6 और लोगों को थाना खेतासराय के अंतर्गत नौली क्षेत्र से गिरफ्तार किया। जिसमें मनोज राजभर, शरद राजभर सैदपुर, राकेश राजभर, सुभाष राजभर, थाना सराय ख्वाजा के अंतर्गत जपटापुर, सर्वेश राजभर थाना खेतासराय के अंतर्गत ग्राम मवई, बृजेश राजभर थाना खेतासराय ग्राम तरसावा से गिरफ्तार किया। मामले के मुख्य आरोपी प्रदीप बिंद भोले राजभर रवि यादव के ऊपर पुलिस ने एक ₹100000 का इनाम रखा था। जिसमें रवि यादव पुलिस एनकाउंटर में मारा जा चुका है। प्रदीप बिंद व भोले राजभर अभी भी फरार चल रहे हैं। इस घटना में अब तक कुल 18 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में फरार व्यक्तियों को पुलिस अभी भी दबिश दे रही है।

