प्रयागराज : थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, मुकदमे से सम्बंधित पीड़िता/अपह्रता सकुशल बरामद

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना फूलपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-176/2026 धारा 87/137(2)/352 भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अभियुक्त आजाद यादव पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी देवली थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-11.06.2026 को थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत बरना बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया तथा मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित पीड़िता/अपह्रता को सकुशल बरामद कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी

उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत सोइराई निवासिनी एक नाबालिक युवती को बहला-फुसला कर भगा ले जाने व उसके परिजनों से शिकायत करने पर गाली-गलौज करने के सम्बंध में दी गयी तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0-176/26 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
आजाद यादव पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी देवली थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 22 वर्ष ।

सम्बन्धित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-176/2026 धारा 87/137(2)/352 भा0न्या0सं0 थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-

  1. उ0नि0 प्रकाश पराशर, थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  2. हे0का0 विनोद राय, थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  3. म0का0 बबिता, थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment