फर्रुखाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने मेरठ जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी से की शादी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 मई 2026 जनपद की जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी के साथ विवाह कर लिया है। दोनों की शादी हिमाचल प्रदेश के सोलन में संपन्न हुई, जिसकी चर्चा अब राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में तेजी से हो रही है।

जानकारी के अनुसार, मोनिका यादव का पहले अपने पति धर्मेंद्र यादव से तलाक हो चुका था। वहीं गौरव चौधरी भी अपनी जर्मन पत्नी से तलाक ले चुके हैं। गौरव चौधरी पहले जर्मनी में बिजनेस मैन के रूप में कार्य कर चुके हैं और लंबे समय तक विदेश में रह चुके हैं।

दोनों नेताओं के विवाह की खबर सामने आने के बाद समर्थकों और शुभचिंतकों द्वारा उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं। राजनीतिक क्षेत्र में भी इस विवाह को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

मोनिका यादव वर्तमान में फर्रुखाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं, जबकि गौरव चौधरी मेरठ जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। दोनों का यह विवाह उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Comment