लखनऊ: प्रदेश में राहत वाली भीषण बारिश, नौपता हुआ छूमंतर, आज इन जिलों में 100 किमी रफ्तार वाली आंधी का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में नौतपा की भीषण गर्मी के बीच तेज आंधी और बारिश से मौसम सुहावना हो गया। कई जिलों में ओलावृष्टि और भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कई जिलों में 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाओं और भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।नौतपा की भीषण गर्मी के बीच बृहस्पतिवार देर रात उत्तर प्रदेश का मौसम अचानक बदल गया। राजधानी लखनऊ समेत पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और झमाझम बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया। तराई क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी यूपी व अन्य कुछ इलाकों में ओलावृष्टि हुईबाराबंकी, सीतापुर, कानपुर, हरदोई, मुरादाबाद, बरेली समेत कई जिलों में तेज आंधी और बारिश से तापमान में गिरावट आई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। तेज हवाओं के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में पेड़ और होर्डिंग्स भी गिर गए।

Leave a Comment