लखीमपुर खीरी : बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने बाबा सेवा दास पुजारी से मारपीट कर की लूटपाट

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) गोला गोकर्णनाथ में शुक्रवार को सायं साढ़े सात बजे के आसपास विकास चौराहा से लगभग 200 मीटर की दूरी पर हुई मारपीट और लूटपाट की घटना के पीड़ित बाबा सेवा दास पुजारी ने दस्तक मीडिया के जिला ब्यूरो अनुज कुमार गुप्ता को बताया। वह ग्राम रहमानपुर मढ़ी, तहसील आंवला, पोस्ट विशालगंज, जिला बरेली के निवासी है। वह बरेली रोडवेज बस से अलियापुर हनुमान मंदिर उदासीन आश्रम गोला गोकर्णनाथ आ रहे थे। वह बस से विकास चौराहा पर उतरकर पैदल अलियापुर हनुमान मंदिर उदासीन आश्रम स्थान आने के लिए निकल पड़े रास्ते में राधेश्याम कोठी के पास दो बाइक सवार अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया और बाबा होने का प्रमाण मांगने लगे और उनकी तलाशी लेने लगे इस दौरान झोली में रखें लगभग ₹8000 छीन लिए। पीड़ित द्वारा विरोध करने पर उन्हें गाली गलौज करते हुए उनसे मारपीट की गई। पीड़ित के पुनः कड़ा विरोध करने पर दोनों युवक अपने को घिरता देख बाबा को झांसे में लेकर यह कहकर बाइक पर बैठा लिया कि हम तुम्हे जानते हैं, तुम्हे अलियापुर हनुमान मंदिर उदासीन आश्रम पर छोड़ देंगे और सारा पैसा वापस कर देंगे। पीड़ित को लेकर अलियापुर हनुमान मंदिर उदासीन आश्रम को चल दिए। हनुमान मंदिर से चंद कदम पहले झाला के पास बाइक सवारों ने पीड़ित को उतारने की बजाय बाइक मोड कर भागने का प्रयास करने लगे। तब पीड़ित द्वारा शोर शराबा करने पर झाला निवासियों को एकत्र होता देख बाइक सवार दोनों युवक पीड़ित को छोड़कर मौके का फायदा उठाकर भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार दोनों युवकों की पहचान सुरेश पाल निवासी पटेल नगर गोला गोकर्णनाथ व राजू शर्मा छतौनिया के रूप में की गई है। पीड़ित ने अलियापुर हनुमान मंदिर उदासीन आश्रम पहुंचकर घटना की सूचना 112 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से घटना की जानकारी ली और प्रार्थना पत्र गोला थाना में देने की बात कहकर चली गई।
पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई है कि मेरा लूटा हुआ पैसा वापस दिलाया जाए और दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।

Leave a Comment