फर्रुखाबाद: टैक्स बार एसोसिएशन का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न, नई कार्यकारिणी घोषित।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मई 2026 जिला टैक्स बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत सोमवार को नाम वापसी के बाद सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशी शेष रहने से चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हो गया। चुनाव अधिकारियों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों की आधिकारिक घोषणा कर दी।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 मई 2026 से प्रारंभ हुई चुनाव प्रक्रिया के तहत 18 मई 2026 को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित थी। नाम वापसी के पश्चात प्रत्येक पद पर केवल एक प्रत्याशी का नामांकन शेष रहने के कारण सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया गया।

घोषित नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर श्री प्रवीन चन्द्र माधुर निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर श्री प्रमोद कुमार त्रिपाठी एवं श्री कमलेन्द्र सिंह कुशवाहा को चुना गया। महामंत्री पद की जिम्मेदारी श्री रामजी वाजपेई को सौंपी गई।

इसके अलावा सचिव पद पर श्री संजीव कुमार वर्मा एवं श्री दलपत सिंह राठौर निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष पद पर श्रीमती सुनीता कटियार तथा अंकेक्षक पद पर श्री आशीष गुप्ता निर्वाचित घोषित किए गए। पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर सनाहुल इस्लाम सिद्दीकी उर्फ राजा एडवोकेट को निर्वाचित घोषित किया गया।

चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में उप चुनाव अधिकारी राकेश कुमार सक्सेना एडवोकेट एवं चुनाव अधिकारी राजेश कुमार अग्निहोत्री की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नव निर्वाचित पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए संगठन की मजबूती और अधिवक्ताओं के हितों में बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई।