फर्रुखाबाद:बौद्ध रीति से संपन्न हुआ विवाह संस्कार, नवदंपति को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 मई 2026 जनपद में शनिवार को बौद्ध रीति से एक विवाह समारोह सादगी एवं सामाजिक समरसता के साथ संपन्न कराया गया। इस अवसर पर निशा पुत्री श्री महेशचन्द्र शाक्य निवासी ग्राम ज्योनी, पोस्ट रसीदपुरमई, जनपद फर्रुखाबाद एवं अवनीश पुत्र श्री किशनलाल शाक्य निवासी ग्राम पंचपुरा, पोस्ट मोहम्मदनगर बझेरा, जनपद फर्रुखाबाद का दाम्पत्य सूत्र बन्धन संस्कार बौद्ध परंपरा के अनुसार सम्पन्न कराया गया।विवाह संस्कार सम्पन्न होने के उपरांत धर्मपाल सिंह बौद्ध द्वारा नवविवाहित जोड़े को वैवाहिक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया तथा उनके सुखद एवं सफल वैवाहिक जीवन की मंगलकामनाएं दी गईं। समारोह में उपस्थित लोगों ने नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं पारंपरिक वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें परिवारजन, रिश्तेदार एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।