फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अप्रैल 2026 सोमवार को शिप्रा पुत्री श्री बालकराम शाक्य निवासी ग्राम रायपुर, पोस्ट नवाबगंज, जिला फर्रुखाबाद एवं ललित पुत्र श्री नन्दराम शाक्य निवासी ग्राम नुनार, पोस्ट असेह, जिला कन्नौज का विवाह बौद्ध रीति-रिवाज से सादगीपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया गया।इस अवसर पर बौद्धाचार्य धर्मपाल सिंह बौद्ध द्वारा दोनों को विधिवत दाम्पत्य सूत्र में बंधन संस्कार कराया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नवदंपति को वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए बौद्ध धम्म के सिद्धांतों पर चलने का संदेश दिया।विवाह समारोह के पश्चात धर्मपाल सिंह बौद्ध द्वारा नवविवाहित जोड़े को विवाह प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। इस मौके पर दोनों पक्षों के परिजन एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे, जिन्होंने नवदंपति को आशीर्वाद देकर उनके सुखद दाम्पत्य जीवन की कामना की।समारोह सादगी, सामाजिक समरसता और बौद्ध परंपराओं के अनुरूप सम्पन्न हुआ, जिसकी क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
फर्रुखाबाद: बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ शिप्रा और ललित का विवाह, प्रदान किया गया प्रमाण पत्र
