फर्रुखाबाद: बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ वैष्णवी–सुधांशु का विवाह, प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अप्रैल 2026 सामाजिक समरसता और सादगी का संदेश देते हुए आज वैष्णवी पुत्री श्री राजवीर सिंह शाक्य, निवासी ग्राम नगला चन्देला, पोस्ट गुतासी, जनपद फर्रुखाबाद एवं सुधांशु पुत्र श्री राजेश कुमार शाक्य, निवासी ग्राम लायकपुर, पोस्ट परौंखा, जनपद मैनपुरी का विवाह बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार सम्पन्न कराया गया।

इस अवसर पर बौद्ध परंपरा के अनुसार दोनों ने एक-दूसरे को जीवन साथी के रूप में स्वीकार करते हुए समानता, करुणा और पारस्परिक सम्मान के सिद्धांतों पर आधारित वैवाहिक जीवन जीने का संकल्प लिया। समारोह सादगीपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने नवदंपति को शुभाशीष प्रदान किया।

विवाह संस्कार सम्पन्न कराने के उपरांत धर्मपाल सिंह बौद्ध द्वारा नवविवाहित जोड़े को विधिवत प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि बौद्ध विवाह पद्धति समाज में समानता, तर्कशीलता और आडंबरहीन परंपराओं को बढ़ावा देती है, जो वर्तमान समय की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग, परिजन एवं शुभचिंतक मौजूद रहे। सभी ने नवदंपति के सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।