फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अप्रैल 2026 जनपद के ग्राम कुसज्जापुर निवासी पायल पुत्री श्री प्रदीप कुमार शाक्य एवं जनपद मैनपुरी के ग्राम कछपुरा निवासी कुलदीप कुमार पुत्र श्री नवाब सिंह शाक्य का विवाह बौद्ध रीति-रिवाज के अनुसार सम्पन्न कराया गया। यह विवाह समारोह सादगी, समानता और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ आयोजित किया गया।
विवाह संस्कार को बौद्ध पद्धति से संपन्न कराने के उपरांत धर्मपाल सिंह बौद्ध द्वारा नवविवाहित दंपति को विधिवत विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नवदंपति को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य लोग एवं परिजन उपस्थित रहे, जिन्होंने बौद्ध परंपरा के अनुसार सम्पन्न इस विवाह की सराहना की। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के विवाह सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने और सरल, सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देने का संदेश देते हैं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बौद्ध रीति से विवाह करने से अनावश्यक खर्चों में कमी आती है और समाज में समानता एवं भाईचारे की भावना मजबूत होती है।
