नवाबगंज में बौद्ध रीति से संपन्न हुआ विवाह समारोह, नवदंपति को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को नवाबगंज स्थित सर्वेश मैरिज लॉन में एक सादगीपूर्ण एवं गरिमामय विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रंजना पुत्री श्री सुखराम शाक्य, निवासी बरतल वाली गली नवाबगंज, जिला फर्रुखाबाद एवं लोकेन्द्र प्रताप पुत्र श्री दीपेन्द्र शाक्य, निवासी ग्राम व पोस्ट नगला पेंठ, जिला मैनपुरी का विवाह बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया।

समारोह में बौद्ध परंपराओं के अनुसार विधि-विधान से दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार सम्पन्न कराया गया। विवाह संस्कार को धर्मपाल सिंह बौद्ध द्वारा संपन्न कराया गया, जिन्होंने नवदंपति को वैवाहिक जीवन के लिए मंगलकामनाएं देते हुए विवाह प्रमाण पत्र भी प्रदान किया।

इस अवसर पर उपस्थित परिजनों, रिश्तेदारों एवं गणमान्य लोगों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम का वातावरण शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं प्रेरणादायक रहा, जिसमें बौद्ध रीति से विवाह की सादगी और सामाजिक संदेश स्पष्ट रूप से देखने को मिला।