बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान की फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। आमिर आखिरी बार पिछले साल आई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में नजर आए थे। अब आमिर खान की नई फिल्म को लेकर एक जानकारी सामने आ रही है। यह एक बायोपिक फिल्म होने की खबरें हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान ने अश्वनीर ग्रोवर की बायोपिक को मंजूरी दे दी है। बिजनेस और स्टार्टअप जगत में उनकी भूमिका की कहानी ने अभिनेता को प्रभावित किया है। आमिर ने इसे पढ़ा है और उन्हें यह बहुत पसंद आई है; इसलिए वो यह फिल्म कर रहे हैं। फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। अश्वनीर आज के दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं, इसलिए यह फिल्म उनसे काफी मिलती-जुलती है। अश्वनीर ग्रोवर की कहानी उनकी किताब ‘दोगलापन: द हार्ड ट्रुथ अबाउट लाइफ एंड स्टार्ट-अप्स’ में बयां की गई है। खबरों के मुताबिक, ‘प्यार का पंचनामा’ सीरीज, ‘सोनू के टिटू की स्वीटी’ और ‘तू झूठी मैं मक्कर’ के लेखक राहुल मोदी इस फिल्म का निर्देशन और निर्माण करेंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान आखिरी बार पिछले साल रिलीज हुई ‘सितारे जमीन पर’ में नजर आए थे। इस फिल्म को क्रिटिक्स ने काफी सराहा था और बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म सफल रही थी।
अब आमिर अपने बेटे जुनैद खान की आगामी फिल्म ‘एक दिन’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इस फिल्म का निर्माण आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस तले ही किया गया है। फिल्म में जुनैद खान के साथ साई पल्लवी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। ‘एक दिन’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
