कन्नौज के ग्राम सलेमपुर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा, सामाजिक न्याय का दिया संदेश।

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अप्रैल 2026 संविधान निर्माता भीमराव अम्बेडकर की जयंती के पावन अवसर पर जनपद के विधानसभा क्षेत्र छिबरामऊ के अंतर्गत ग्राम सलेमपुर से रायपुर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

शोभायात्रा के दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को स्मरण करते हुए सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर सभी ने उन्हें कोटिशः नमन किया।

इस आयोजन में ग्राम प्रधान शैलेंद्र शाक्य, पुच्छी ठाकुर (ब्लॉक प्रमुख तालग्राम), प्रमोद राजपूत (जिला पंचायत सदस्य) सहित बबलू कठेरिया, विशाल शाक्य, प्रवीण शाक्य, राहुल गौतम, रमेश शाक्य, गुलशन शाक्य, राजेश्वर गौतम, राजू गौतम, हर्षित गौतम, सुमित गौतम,संजीव गौतम, मेघनाथ शाक्य और चंदन गौतम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश को ऐसा संविधान दिया, जिसने हर नागरिक को समान अधिकार और सम्मान का हक दिलाया। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में “नमो बुद्धाय, जय भीम, जय संविधान” के उद्घोष के साथ बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।