फर्रुखाबाद: बौद्ध रीति से संपन्न हुआ दाम्पत्य बंधन संस्कार, नवदंपति को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अप्रैल 2026 जनपद में मंगलवार को एक सादगीपूर्ण एवं वैचारिक वातावरण में बौद्ध परंपरा के अनुसार दाम्पत्य बंधन संस्कार संपन्न कराया गया। इस अवसर पर पुष्पेन्द्र कुमार (पुत्र श्री अशोक कुमार शाक्य), निवासी ग्राम व पोस्ट राजेपुर टप्पा मण्डल, जिला फर्रुखाबाद एवं स्वाती (पुत्री श्री सरनाम सिंह शाक्य), निवासी ग्राम मतापुर, पोस्ट पिपरगांव, जिला फर्रुखाबाद ने बौद्ध रीति-रिवाजों के तहत वैवाहिक जीवन की शुरुआत की।

समारोह में बौद्ध परंपराओं एवं समता, करुणा और नैतिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए विवाह संस्कार संपन्न कराया गया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह को बौद्ध धम्म के सिद्धांतों के बारे में भी जानकारी दी गई।

संस्कार सम्पन्न कराने के उपरांत धर्मपाल सिंह बौद्ध द्वारा नवदंपति को वैवाहिक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया और उनके सुखद एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन की कामना की गई।

इस अवसर पर परिजन, रिश्तेदार एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। समारोह सादगी, अनुशासन एवं बौद्ध परंपराओं के अनुरूप शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।