फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अप्रैल 2026 प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र की महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, घरेलू हिंसा या अन्य अपराध की स्थिति में वे बिना डर के पुलिस से संपर्क करें। साथ ही उन्हें महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181 एवं आपातकालीन सेवा 112 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर महिलाओं को आत्मरक्षा के उपाय भी बताए गए और उन्हें सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है, और इसके लिए समय-समय पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं एवं बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पुलिस द्वारा दी गई जानकारी को उपयोगी बताया। थाना मऊदरवाजा पुलिस ने सभी महिलाओं से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें।
