गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोला गोकर्णनाथ नगर के नगर कार्यवाह महेंद्र नाथ पाठक ने बताया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष के अवसर पर पूरे देश में विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इसी क्रम में गोला गोकर्णनाथ नगर एवं कुंभी खंड द्वारा पथ संचलन का आयोजन 12 अप्रैल को किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 4:00 बजे सिद्धिविनायक गेस्ट हाउस से होगा। पथ संचलन र्सिद्धिविनायक गेस्ट हाउस से प्रारंभ होकर नानकचौकी, सिनेमा रोड ,शिवम कंप्लेक्स,अलीगंज रोड, अशोक चौराहा ,मोहम्मदी रोड, पुराना बाईपास, विकास चौराहा, खुटार रोड ,बड़ा चौराहा होते हुए सिद्धिविनायक गेस्ट हाउस पर आकर समापन होगा। 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई जाती है। उनका संपूर्ण जीवन सामाजिक समानता, न्याय एवं सभी वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में समरसता, जागरूकता एवं संपूर्ण हिंदू समाज को संगठित कर एक दिशा में आगे बढ़ाना है।
