नी देओल की लाहौर 1947 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बॉर्डर 2 के बाद दर्शक सनी के जोश को फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं। इस बीच एक और खबर आपको एक्साइट कर सकती है वो ये है कि इमरान हाशमी की बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल से टक्कर ले सकते हैं। ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2), जिसमें इमरान हाशमी और दिशा पटानी मुख्य भूमिका में हैं, इस महीने रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि इसकी रिलीज टाल दी गई है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक नई तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म अब इस साल स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के वीकेंड पर सिनेमाघरों में आ सकती है। अगर रिलीज का यह प्लान पक्का हो जाता है, तो ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) को बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म ‘लाहौर 1947’ (Lahore 1947) से कड़ी टक्कर मिल सकती है।
क्या अब सनी देओल से भिड़ेंगे इमरान हाशमी!
