एसपी हरदोई कल करेंगे पिहानी कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण, तैयारियां पूरी

एसपी हरदोई कल करेंगे पिहानी कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण, तैयारियां पूरीमहिला डेस्क, आरक्षी आवास, कार्यालय रजिस्टर व मिशन शक्ति कार्यक्रम की होगी समीक्षानवनीत कुमार राम जीपिहानी । पुलिस अधीक्षक हरदोई अशोक कुमार मीणा कल दोपहर 12:00 बजे पिहानी कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण करेंगे। इस निरीक्षण को लेकर कोतवाली परिसर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पुलिस कर्मियों में उत्साह के साथ-साथ सजगता भी देखी जा रही है।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली के विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की गहन समीक्षा की जाएगी। विशेष रूप से महिला डेस्क की कार्यप्रणाली, आरक्षी आवास की व्यवस्थाएं, कार्यालय में संधारित रजिस्टरों की स्थिति तथा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों का निरीक्षण किया जाएगा।कोतवाली प्रभारी छोटेलाल ने बताया कि एसपी के निरीक्षण को लेकर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण एवं अन्य आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर ली गई हैं, ताकि निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से प्रस्तुत की जा सकें।पुलिस अधीक्षक के इस निरीक्षण से कोतवाली की कार्यप्रणाली में और अधिक सुधार आने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय पुलिस प्रशासन इसे एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देख रहा है, जिससे व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।